- विश्व अंगदान दिवस पर परिचर्चा सह दिव्यांगों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण
खबर दस्तक
मधुबनी :
विश्व अंगदान दिवस पर मधुबनी शहर के पंचवटी कालोनी स्थित मानव सेवा समिति के तत्वावधान में ‘मानव अंगदान का महत्व’ विषय पर परिचर्चा सह दिव्यांगों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर महासेठ के हाथों से बुजुर्गों के बीच छड़ी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
महावीर चौधरी की अध्यक्षता व मो. बदर के संचालन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर महासेठ ने कहा कि देश में विभिन्न रोगों से ग्रस्त हजारों लोगों का शरीर को कोई अंग काम करना बंद हो जाता है। ऐसे कई लोगों का प्रतिदिन मौत हो जाती है। ऐसे में अंगदान कर दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
आंखों का दान कर दूसरे लोगों की जिंदगी को रोशन किया जा सकता है। श्री महासेठ ने कहा कि बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए आवश्यक उपकरण मुहैया कराने में आसरा फाउंडेशन का प्रयास मानव सेवा से कम नहीं है। अंगदान जैसे महान कार्य को बढ़ावा दिए जाने के लिए इसका प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को मनोबल बढ़ाना होगा।
अंगदान किए जाने से मानव जन्म सफल हो जाता है। दान किए गए अंग दूसरों के जीवन में खुशहाली आती है। इस क्षेत्र में दशकों से लगातार काम करते रहे हैं। राज्य के हजारों दिव्यांगों को व्हीलचेयर व अन्य उपकरण का लाभ मिला है। हरेक लोगों को आगे आना चाहिए, जिससे कि जरूरतमंदों को आवश्यक उपकरण का लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में अकील अंजुम, विशाल कुमार चौधरी, मो. मन्नान, पप्पू चौधरी, टिंकू चौधरी, सुमन यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।