खबर दस्तक
मधेपुर/मधुबनी :
जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र स्थित मधेपुर उत्तरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मधेपुर संगत चौक से होते हुए हनुमान चौक से होकर चूड़ी बाजार तक निकाली गई। मधेपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष नर्मदेश्वर पासवान की अध्यक्षता में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जयघोष से आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठा।
मौके पर पार्टी के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के संयोजक उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
वहीं, भाजपा महामंत्री दीपक कुमार झा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने आमलोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री दीपक कुमार झा, राजाराम शंकर, गोपाल झा, विस्तारक कृष्णदेव कुमार मंडल, महामंत्री ललित कुमार महतो, अपर अध्यक्ष प्रमोद साहू, मुंधीर पासवान, बैद्यनाथ महतो, मांगेन झा, नोथनी सदाय, बिमल झा, शिवशंकर महतो सहित अन्य भाजपाईयों ने भाग लिया।