- बुधवार की देर रात गृहस्वामी को बंधक बना कर की लूटपाट
- 5 कमरों में बंदूक की नोक पर किया लूटपाट
- एक डकैत की हुई मौत
- झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिंन्हा ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
- कहा जल्द होगा मामले का उद्भेदन
- डकैती की घटना पर लोगों ने जमकर काटा बवाल
- पुलिस पर लेट पहुंचने से थे आक्रोशित
- खबर दस्तक
- मधुबनी/अंधराठाढ़ी :
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में बुधवार की देर रात नकाबपोश डकैतों का तांडव देखने को मिला, जहां दस से पंद्रह की संख्या में पहुंचे डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर दस लाख कैश और चालीस लाख की जेवरात सहित करीब पचास लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट से पहले गृहस्वामी राजकुमार साहू के पुत्र राजेश कुमार साहू को चाकू और लोहे की रड से जानलेवा हमला कर दिया। सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात या रही की डकैती की घटना एक डकैत का मौत हो गया।
घटना देर रात 1:53बजे की बताई जाती है। पुलिस पर देर पहुंचने का परिजन और ग्रामीण में गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस समय से पहुंच जाता, तो नकाबपोश अपराधी रंगे हाथ दबोचा जाता।
स्थानीय ग्रामीणों के मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार साहू अपने घर पर ही ज्वेलरी शॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स का दुकान चलाते हैं। पेशे से व्यावसायिक हैं। जैसी ही घटना की सूचना लोगों की मिली लोगों की भारी भी उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गई। लोगों का आक्रोश बम बनकर पुलिस पर बम बनकर फूठा। पुलिस के सामने ही जमकर लोगों के द्वारा नारेबाजी की गई और जल्द-से-जल्द घटना का उद्वेदन करने की मांग की गई।
ग्रामीणों का कहना था कि पहले इस तरह की घटना शहरों में हुआ करता था, लेकिन गांव में इस तरह की घटना होने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन को अभिलंब इस घटना का उद्वेदन करना चाहिए।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा पुलिस को रात्रि गश्ती तेज करने की जरूरत है। रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण इस तरह की घटना को बेखौफ डकैतों ने अंजाम दिया है।
घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था ट्रंक और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे। घर का दो गेट था एक मुख्य गेट और दूसरा घर के दाहिने तरफ गेट था, जिस गेट के बाहर पुलिस को डकैतों का शव बरामद हुआ। जहां मृतक डकैतों का खेत में शव बरामद हुआ मरूवा की फसल है। वहां खून से लहू-लूहान था।
झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा,पुलिस इंस्पेक्टर बी.के. बृजेश, अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, रूद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।
पुलिस सैंपल इकट्ठा किया गया और शव पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया।
वही, डकैती की घटना को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस टीम के द्वारा मामले की गहन छानवीन की जा रही है। इसके साथ ही सभी आवश्यक कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया जल्द ही घटना का उद्भेदन का लिया जायेगा।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि मामले का पुलिस सही से तहकीकात करे, तो चौंकाने वाले खुलासे होंगे।
झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की दिन रात सहुरिया गांव में डकैती की घटना को नकाबपोश बदमाशों में अंजाम दिया। घटना के विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस की तहकीकात जारी है जल्द ही मामला का उद्वेदन किया जाएगा। उन्होंने एक डकैतों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि कैसे मौत हुई क्या कारण है यह अनुसंधान का विषय है जल्द उद्वेदन होगा। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का अपील भी किया।