- मुखिया संघ ने कहा सरकार जिला प्रशासन दे हथियार का लाइसेंस
- शासन एवं प्रशासन की उदासीन रवैया से मुखिया संघ ने जताई नाराजगी
- खबर दस्तक, कैमूर, ब्रजेश दुबे
बुधवार को जिला मुखिया संघ की बैठक जिला पंचायत संसाधन केंद्र भभुआ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ऊर्फ पिंटू ने की। वहीं बैठक का संचालन मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र पांडे ने किया। बैठक में मुखिया संघ ने सरकार के क्रियाकलाप के अनुसार सभी पंचायत में दिए पूर्व की तरह कर्मी को बहाल करने की बात कही।
बैठक में विभिन्न पंचायत के ‘मुखियों द्वारा कहा गया कि कैमूर जिले में कुल 146 पंचायत है। जिसमें मात्र 37 पंचायत सरकार भवन बने हैं बांकी नहीं बने हैं, उसका भी सरकार काम शीघ्र पूरा करें। पंचायत सरकार भवन बनाने में सरकार धीमी गति से चल रही है। इसके अलावे बैठक में मुखिया ने जिला प्रशासन को लेकर भी क्षोभ व्यक्त किया। सभी मुखिया ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ससमय विकास कार्य हेतु आवश्यकता अनुसार राशि खर्च करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता है। परंतु कही-कही पंचायत में पंचायत सचिव की उपस्थित नहीं होने के कारण कार्य पूरा करने में अति व्यवधान ‘का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही तमाम मुखियाओं के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों की भी सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। उस दौरान मुखिया संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ऊर्फ पिंटू ने कहा कि सरकार द्वारा आर्म्स लाइसेंस देने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक इसका कोई क्लीयरेंस नहीं हुआ है। जिसको लेकर तमाम बिहार के अन्य जिलों और शहरों में जनप्रतिनिधियों की हत्याएं हो रही हैं। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर शस्त्रों का लाइसेंस निर्गत करने में सरकार एवं प्रशासन शिथिलता बरत रही है। वहीं उन्होंने इस संबंध में सरकार तथा प्रशासन से तमाम मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को उनके सुरक्षा के दृष्टिकोण से आर्म्स का लाइसेंस प्रदान करने की मांग की। इसके अलावे बैठक में अन्य सभी मुद्दा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित मोती पाल मुखिया संघ कोषाध्यक्ष, भोलानाथ यादव जिला प्रवक्ता मुखिया संघ कैमूर, शिवम कुमार सिंह जिला महामंत्री मुखिया संघ कैमूर, मांनधाता तिवारी जिला सचिव मुखिया संघ कैमूर, वीरबहादुर सिंह प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ चैनपुर, सुरेंद्र बहादुर सिंह प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ दुर्गावती, मीर इमरान प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ मोहनियां तथा लगभग सैकड़ो की संख्या में जिले के अन्य पंचायतों से मुखिया उपस्थित रहे।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल