खबर दस्तक
मधुबनी डेस्क :
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) ने बिस्फी के धेपुरा चौक माकपा के कद्दावर नेता कॉ अच्युतानंद के तैल चित्र पर माकपा के नेताओं क्रांतिकारी पुष्पांजलि अर्पित किया।
मौके पर माकपा के जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि कॉ बी.एस. अच्युतानंद का जीवन एक जीवंत क्रांति था। भारतीय कम्यूनिस्ट आंदोलन के पुरोधा, जुझारू योद्धा, सबसे ज्यादा शिक्षित राज्य केरल के मुख्यमंत्री हुए थे. किशोरावस्था में ही शोषण और अन्याय के विरुद्ध संगठित हुए और कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़कर श्रमिकों, खेतिहर मजदूर और मेहनत कश मजदूर तबके की आवाज बन गए। केरल में नारियल-जटा उद्योग, श्रमिकों के आंदोलन का ऐतिहासिक नेतृत्व किए। वह महान स्वतंत्रता सेनानी रहे। 101 वर्ष में वह अंतिम सांस लिए वह एक असाधारण नेता रहे। जनता के प्रति निष्ठा बोलती थी।
वहीं, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि कॉ अच्युतानंद का जाना एक युग का अवसान है। वह उस पीढ़ी के अंतिम नायक थे। उन्होंने कम्यूनिस्ट आंदोलन को नई उंचाई दिया अच्युतानंद साहसीक और नैतिक प्रतिबद्धता का नाम है। संघर्ष और सिद्धान्तों के मिशाल बनकर समाप्त हुई परन्तु उनके विचार, योगदान और जनसंघर्षों की गूंज आने वाले पीढीयों को दिशा देती रहेगी।
वहीं, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य बाबू लाल महतो ने कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। हम सब उनके परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सीपीएम जिला कमिटि सदस्य बिन्दु यादव, अरुण यादव, विरेन्द्र यादव, सीताराम यादव, ललित कुशवाहा, सुमीत्रा देवी, कृष्ण नंदन शर्मा, हलखोरी महतो, लालू प्रसाद, योगेश कुमार, महेश सहनी, अखिलेश पंजीयार, सोगारथ चौपाल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विन्दु यादव ने किया एवं अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।