खबर दस्तक
मधुबनी :
रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम की तरफ से रविवार को वृक्षारोपण महा अभियान का सुभारम्भ मधुबनी स्थित गौशाला कैंपस से किया गया। इस कार्यक्रम मे रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर के.के. दास, सचिव रोटेरियन विवेक महासेठ, रोटेरियन डॉक्टर माला कुमारी, रोटेरियन प्रीति पल्लवी,कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर कौशल कुमार भारती, रोटेरियन डॉक्टर प्रभात कुमार, रोटेरियन गोपी बूबना, रोटेरियन प्रशांत कुमार सिंह, रोटेरियन विवेक कुमार, रोटेरियन एसएन लाल, रोटेरियन डॉक्टर रोशन कुमार, रोटेरियन ए.एस. मिश्रा, राजीव कुमार ने बढ़-चढ़ कार्यक्रम मे भाग लिया।
मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर के.के. दास ने बतया की वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित आवरण को बढ़ाना है। इस अभियान के तहत दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम से न केवल वायु को शुद्ध करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए एक आवश्यक गतिविधि है। हमें अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यह अभियान एक सतत प्रक्रिया का हिस्सा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
मौके पर संस्था के सचिव रोटेरियन विवेक महासेठ ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है, और हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और सक्रिय रूप से योगदान करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।