खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
रामकुमार यादव
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में सहायक निर्वाचन निबंधन ऑफिसर सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर गुरुवार को पर्यवेक्षक सह प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) रंजीत कुमार मिश्र के साथ पद्मा पंचायत भवन पहुंचे।
बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने समीक्षा बैठक में उपस्थित बीएलओ, बीएलओ सहायक जीविका दीदी एवं सेविकाओं को वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने वोटरों को जागरूक करने के विषय में बीएलओ को विस्तृत जानकारी दी।
बीएलओ को डेटा इंट्री करने के सम्बंध में निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1987 तक जन्म लेने वाले वोटर को एक प्रूफ देना है। जबकि 1987 से 2 दिसंबर 2004 तक जन्म लेने वाले वोटरों को एक अपना एवं एक माता या पिता का प्रूफ देना आवश्यक है। 2 दिसम्बर 2004 से 18 वर्ष अहर्ता पूरा करने वाले व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम शामिल किया जायेगा।
इस समीक्षा बैठक में बीएलओ किशोर कुमार पासवान, भास्कर झा, मुन्नी साह, गीता कुमारी, रामनारायण साफी, रामाधार सदाय एवं मिथिलेश कुमार साफी के अलावा जीविका दीदी एवं सेविका उपस्थित थे।