खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां में स्थानीय थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने विशेष छापेमारी अभियान में रविवार की रात पथराही पंचायत के सरसरा टोला में बारह लीटर चुलाई शराब के साथ 50वर्षीय आभा देवी एवं 40वर्षीय सकुंती देवी दो महिला धंधेबाज को पकड़ा गया।
इस बाबत स्थानीय थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने इस बाबत लदनियां थाना कांड संख्या-221/25 दर्ज कर आरोपी आभा देवी एवं सकुंती देवी को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि सूचना पर विशेष छापेमारी अभियान एसआई प्रियंका कुमारी एवं एसआई श्रवण कुमार यादव एवं पुलिस दलबल के साथ पथराही पंचायत के सरसरा टोला में पहुंचे, जहां जानकी पोखरा के समीप आरोपी आभा देवी एवं सकुंती देवी देवी शराब चुला रही थी। पुलिस देखते ही दोनों आरोपी भागने लगी। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा। पुलिस बल ने चुलाई शराब सहित तीन डेकची, तीन छोटा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा सहित अन्य सामान जप्त कर लिया।
पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।