खबर दस्तक
मधुबनी/अंधराठाढ़ी :
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी में पूर्व मुखिया राजाराम कामत का अनशन बुधवार को छठे दिन बीडीओ राकेश रौशन की उपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी अनुराधा कामत के हाथों जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। पुर्व मुखिया का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। अनशन की मुख्य मांग अनियोजित प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सूची पर अंचल अधिकारी द्वारा एक दिन पूर्व मंगलवार को तैयार कर भेज दिया गया।
पूर्व मुखिया अनियोजित प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। प्रमाण पत्र नहीं बनने पर राजाराम कामत अपने आवास पर ही अनशन पर बैठ गये थे।