खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी न्यायालय में अपने केश में पैरवी करने आए महेश्वर सिंह की बीते मंगलवार की हुई हत्या के मामले की आरोपी तीनों महिला अभियुक्त को नगर थाना पुलिस ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में पेश किया, जहाँ न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मालूम हो की बीते मंगलवार को महेश्वर सिंह दखल दिहानी हेतु सब जज प्रथम तेज कुमार प्रसाद के न्यायालय में दाखिल इजराय वाद में सुनवाई के लिए आया था। लेकिन इस केश में उमेश कामत, बबीता देवी व जीवछी देवी जो सीधे तौर पर जुड़ा नही था, पार्टी बनने हेतु न्यायालय में आवेदन दिया था। आवेदन पर सुनवायी से पहले ही महेश्वर सिंह की आमना-सामना तीनों गिरफ्तार महिला बबीता देवी, जीवछी देवी व रिंकी देवी से हो गया। इसी दौरान कहासुनी के बाद महिलाओं ने महेश्वर सिंह के साथ मारपीट करने लगी थी। भागने के दौरान गिरकर बेहोश हो गया था, जिसको अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर तीनों महिला को नगर थाना पुलिस ने तत्तकाल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर ली गई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी नगर थानाध्यक्ष सतेंन्द्र कुमार ने घटना के स्वंय अनुसंधान करने का निर्णय लिया है।
इस सबंध में नगर थानाध्यक्ष सतेंन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।