- राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में तैयारियां शुरू
- जोर-शोर से जुटे नेता और कार्यकर्ता
खबर दस्तक
मधुबनी/घोघरडीहा :
राजद के कद्दावर नेता और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज मंगनीलाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसी अवसर पर आगामी 28 जून 2025 को मधुबनी में उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह प्रस्तावित है। अभिनंदन समारोह को सफल बनाने को लेकर बुधवार को जिले के घोघरडीहा प्रखंड के स्थानीय सत्यनारायण शिक्षक सेवा सदन में राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर मंथन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान सिर्फ मंगनी लाल मंडल का नहीं, बल्कि पूरे मिथिलांचल की भावना और संघर्ष की जीत है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण प्रसाद, जयनंदन यादव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रामनरेश यादव, प्रखंड महासचिव हुमेंदर कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार पौदार, कुशेश्वर यादव, बैजनाथ यादव, प्रखंड सचिव शिवकुमार यादव, लालू चौपाल, इन्द्रदेव मंडल, आमोद यादव, जाय प्रकाश यादव सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में यह तय किया गया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं और आम नागरिकों को भी समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने कहा, मंगनी लाल मंडल का यह सम्मान संपूर्ण मिथिलांचल की राजनीतिक चेतना और सामाजिक न्याय के आंदोलन को नई दिशा देगा। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे यादगार बनाएंगे।