खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के रिक्त पदों पर 9 जुलाई को उपचुनाव होगा। अब अलग अलग दो पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद संख्या-1 पद चार एवं लछमिनियां पंचायत के सरपंच पद पर तीन प्रत्याशी अपने अपने किस्मत आजमाएंगे।
उक्त बातें निर्वाची पदाधिकारी (प.) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि पद्मा पंचायत के लदनियां प्रखंड पंचायत समिति सदस्य प्रादेशिक उपनिर्वाचन क्षेत्र संख्या-1 एवं लछमिनियां पंचायत में सरपंच के रिक्त पद पर उप निर्वाचन होगा।
उन्होंने कहा कि लदनियां प्रखंड के पथराही पंचायत में वार्ड संख्या-1 से एक मात्र बिनीता देवी ने नामजगी पर्चा भरी है, जबकि पिपराही पंचायत के रिक्त वार्ड सदस्य संख्या-10 से कोई अपना उम्मीदवारी नहीं दिया है।
पद्मा पंचायत में ग्राम कचहरी पंच वार्ड संख्या-4 से झमेली राम एवं राम जतन सदाय नामांकन किया था। बुधवार को झमेली राम अपने प्रतिद्वंद्वी राम जतन सदाय के पक्ष में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
आरओ सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पद्मा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-1 से रघुनाथ कुमार चौधरी, मनीष कुमार, घुरन यादव एवं कपिलदेव यादव उपचुनावी मैदान में अपना जोर आजमाएंगे, जबकि लछमिनियां पंचायत में सरपंच के रिक्त पद पर सुनील कुमार मंडल, राम रतन मंडल एवं देव प्रसाद सिंह अपना अपना भाग्य आजमाएंगे।