- आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष पूरा होने पर सेमिनार का किया आयोजन
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी नगर के एक निजी होटल के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झां की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सरोज सिंह के संचालन में कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष पूरा होने पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में वंदे मातरम गीत और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा और डा रामप्रीत पासवान को पाग और चादर पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक डा विनोद नारायण झा ने कहा कि 25 जून 1975ई. को कांग्रेस सरकार द्वारा इमरजेंसी लागू कर देश में काला धब्बा लगाने का काम किया। कांग्रेस के शासन में देश पर कलंक लगाने का काम अखबार पर प्रतिबंध लगाने का काम जो किया है, देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
वहीं, विधायक डा रामप्रीत पासवान ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को संसद में नमस्तक करते हैं और राहुल गांधी संविधान को माथे पर रखकर घूमते हैं। कांग्रेस की सरकार ने देश को बर्बाद करने का काम किया। इमरजेंसी के दौरान डॉक्टर जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जनसंघ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने का काम किया और जेल भरो अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, प्रफुल्ल झा, सुजीत पासवान, जन्मजेय सिंह, विनोद प्रसाद, दीप्ति राउत, मनोज कुमार मुन्ना, रणधीर खन्ना, राधा देवी, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, संजय पांडे, हरिश्चंद्र शर्मा, सुनील मिश्रा, नागेंद्र राउत, कुशेश्वर कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार कुंदन, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन, अजय भगत, वीरेंद्र मेहता, राजीव झा, आदित्य झा, कन्हैया साह, महेन्द्र पासवान, राजाराम झा, पंकज सिंह राठौड़, विष्णु कुमार राउत, दीपक यादव, वागीशकांत झा, मोहम्मद अर्शी, फेकू यादव, संतोष भगत, अशोक कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, रामविलास यादव, रामू सिंह सहित जिला के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी विधानसभा प्रभारी संयोजक आदि शामिल थे।