खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
पूर्व जिला महामंत्री व वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र शर्मा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश झा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। हालांकि हरिश्चंद्र शर्मा एवं अमरेश झा को प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हार्दिक बधाई दी है।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हरिश्चंद्र शर्मा एवं अमरेश झा भारतीय जनता पार्टी के पुराने सिपाही रहे हैं और पार्टी के सिद्धांतों को प जन-जन तक पहुंचने में इन्होंने अपनी आम भूमिका निभाई है।
वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि हरिश्चंद्र शर्मा एवं अमरेश झा को प्रदेश कमेटी में शामिल करने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी, साथ ही आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में पार्टी बेहतर तरीके से कार्य करेगी।
बधाई देने वालों में खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, बीस सूत्री के अध्यक्ष उद्धव कुँवर, नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, राम कुमार सिंह, विकास चंद्रा, प्रमीला पूर्वे, जिला मंत्री संजय कुमार महतो, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, उत्तरी अध्यक्ष जीवछ मंडल, कन्हैया शर्मा, अशोक कुमार यादव, विनीता पासवान, आशीष कुमार, शंकर साह, पवन पांडे सहित अन्य शामिल हैं।