खबर दस्तक
मधुबनी/बिस्फ़ी :
हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान के दौरान मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के औसी, बांका, बिस्फी, ध्वजवा सहित एक दर्जन गांवों में कांग्रेस नेता मोहम्मद इम्तियाज नूरानी के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर मोहम्मद इम्तियाज नूरानी ने कहा कि जब मैं खुद गांव-गांव, गली-गली जाकर लोगों के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगा रहा था, तो एक भाव अंदर से लगातार उठ रहा था। बिस्फ़ी अब जाग चुका है। लोगों की आंखों में उम्मीद थी।
हाथों में झंडा था और दिलों में संविधान का सम्मान :
बुज़ुर्गों ने जब अपने घरों पर झंडा लगाया, तो लगा कि अब यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं, यह बिस्फ़ी की आवाज़ बन चुका है। आप सभी के सहयोग और प्रेम ने इस अभियान को सिर्फ सफल नहीं बनाया, बल्कि इसे एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया है।
इस मौके पर कई पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।