खबर दस्तक
पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर :
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया सिमदी आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वागत कार्यक्रम जगह जगह आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का प्रोटोकॉल स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम पारडीह चौक, डिमना चौक, बालीगुमा, पीपला, फुलडूंगरी चौक घाटशिला, धालभूमगढ चौक, चाकुलिया बिरसा चौक पर कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, खगेनचन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, एल० बी० सिंह, प्रिंस सिंह, डाॅ० परितोष सिंह, अशोक कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, फिरोज खान, सत्यम सिंह, सरत चन्द्र महतो, तापस, नरेश महाकुड, सतदल गिरी, ज्योति मिश्र, बलदेव सिंह, के० के० शुक्ल, मुरारीलाल शर्मा, अभय कुमार महंती सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।