खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के पड़वा बेलही पंचायत के हनुमान नगर में प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा के आवास पर “माई बहिन मान योजना” का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुबनी जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल एवं संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र ने किया। इस मौके पर वक्ताओं के द्वारा “माई बहिन मान योजना” के बारे वहां उपस्थित सैकड़ों महिलाओं के बीच विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस मौके पर ऐआईसीसी कोऑर्डिनेटर मुकेश राय, ऐआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा, प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा, अमानुल्लाह खान, बासोपट्टी प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद झा, खजौली प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, कांग्रेसी राघवेंद्र शर्मा, सुशील झा, विशेश्वर झा, मुकेश सिंह, राजकमल आजाद, जयनगर नगर अध्यक्ष आभाष उर्फ़ गुड्डू साह सहित अनेकों कांग्रेसी नेता और सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

