बूथ जीतों-चुनाव जीतो मंत्र पर करें काम : रत्नेश कुशवाहा
खबर दस्तक
दरभंगा :
भाजपा जिला कार्यालय में बुथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री रत्नेश कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को बुथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने-अपने बुथों पर मजबूत कमेटी का गठन करें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को शानदार सफलता मिल सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। संगठन की सबसे नीचे की इकाई बूथ है। उन्होंने कहा की चुनावी विजय एवं पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों की सफलता का आधार सशक्त बूथ का ही है। बुथ इकाई को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्त्ताओं बुथ सशक्तिकरण अभियान को सभय से पूरा करने को कहा।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि बिहार सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन दिवांग्यता पेशन की राशि 400 से बनाकर 1100 किया है, यह अत्यंत स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एक बार पुन: एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार एवं बिहार की सरकार ने मिथिलांचल सहित संपूर्ण बिहार का बहुआयामी विकास किया। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी।
कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगीता साह जबकि धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष सोनी पूर्वे ने किया।
कार्यशाला मे पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, महामंत्री विजय चौधरी, संतोष पोद्दार, सुजीत मल्लिक, उपाध्यक्ष राजेश रंजन, श्रवण मिश्रा, सुनील चौधरी, मंत्री राहुल पासवान, रानी झा, मीरा देवी, मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ कुमार, सुंदर लाल चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष बब्लू पंजियार, प्रवक्ता डॉ. विनोद सिंह यादव, नरेश राम, रजनीश झा, संजय महतो, प्रदीप मंडल, मनोज झा, आरती कुमारी, मदन कुमार यादव सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

