खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी में पावर कंपनी बिजली आपूर्ति को सही रखने के लिए लगातार नया नया तकनीक अपना रही है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब नए तकनीक के कंडक्टर लगाया जा रहा है। नए कंडक्टर लगने से बिजली की समस्या में कमी आएगी। विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि बिजली को सही तरीका से संचालन के लिए पोल व पावर ग्रिड में कंडक्टर लगाया जाता है। पहले जो कंडक्टर लगाया जाता था, उसका क्षमता कम रहने के कारण बिजली चमकने या तेज धूप होने पर वह खराब हो जाता था। पहले पावर कंपनी डॉग कंडक्टर का उपयोग करती थी। डॉग कंडक्टर का क्षमता कम रहने के कारण उसमें ज्यादा खराबी आने के वजह से बिजली की समस्या ज्यादा होने लगी, लेकिन अब विभाग नए तकनीक का उल्फा कंडक्टर लाई है।
इस बाबत कार्यपालक अभियंता ने कहा कि उल्फा कंडक्टर का क्षमता बहुत ज्यादा है। इस कंडक्टर का खासियत है कि हल्की बिजली चमक के कारण यह ब्लास्ट नहीं करता है, साथ ही ज्यादा धूप होने या लोड ज्यादा बढ़ने के कारण भी ये ब्लास्ट नहीं करता है। पहले फेज में उल्फा कंडक्टर को 33 हजार लाइन के तार में लगाए जाने का विचार किया गया है। इसके बाद पावर ग्रिड में भी इसको लगाया जाएगा।
वहीं, विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुसुम ने कहा कि पहले फेज में नगर निगम कार्यालय से भछी तक लगे 33 हजार लाइन में उल्फ़ कंडक्टर को लगाया जाएगा। उसके बाद पावर ग्रिड से शहर में हो रहे सभी छह फीडर में यह लगाया जाएगा।