खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
मधुबनी जिले के फुलपरास में कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता व कांग्रेस नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यदि कांग्रेस समर्थित सरकार बनती है, तो माई बहिन मान योजना के तहत हर घर की माई बहन के खाते में ₹2500 प्रतिमाह भेजे जाएंगे। श्री चौधरी ने बताया कि इस जनकल्याणकारी योजना के लिए गांव-गांव में निबंधन प्रक्रिया चलाई जा रही है।
कहा कि यह प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि कांग्रेस के विचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भी सहायक होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को गांव-गांव पहुंचाने की।
इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. रणधीर सेन, घोघरडीहा प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ झा राजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह जिला पार्षद योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार मंडल, महिला नेत्री गीता यादव, इस्लाम राईन सहित अन्य लोग मौजूद थे।