राज्य में चहुमुखी हो रहा विकास : संजय झा
खबर दस्तक
मधुबनी :
आतंकवाद के विरुद्ध भारत सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विश्व के कई देशों में भारत सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधियों की टीम में एक टीम का नेतृत्व कर लौटे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा का जिला मुख्यालय के मिथिला वाटिका में जद यू के द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन को किया गया।
अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी ने किया, वहीं, मंच संचालन कमलाकांत भारती ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीस वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर हैं, और आज तक उन पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उनकी बेदाग छवि रही है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के काल में बिहार में चहुमुखी विकास हुआ है। चाहे सड़क के क्षेत्र में हो चाहे बिजली के क्षेत्र में हर क्षेत्र में बिहार आज आगे है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार है।
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा कश्मीर के पहलगांव में 26 निर्दोष पर्यटकों को धर्म के नाम पर हत्या के बाद भारत के पराक्रम से पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने भारत से आक्रमण को बंद करने के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा विश्व के कई देशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधि मंडल में वे एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्वकर्ता के रूप में जापान, सिंगापुर, साउथ कोरिया सहित अन्य देशों में भारत का पक्ष रखने गए थे। आज भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा आर्थिक देश हो गया है। भारत के लोगों के जीवन स्तर काफी ऊंचा उठा है। बिहार के विकास का अभी सही समय है। केंद व राज्य में एनडीए की सरकार है। उन्होंने कहा कि बिहार में एयरपोर्ट का जाल बिछ रहा है। मिथिलांचल में मखाना बोर्ड के गठन से यहां के किसान उन्नत होंगे।
कार्यक्रम में सांसद रामप्रीत मंडल, परिवहन मंत्री शीला मंडल विधायक मीणा कामत, पूर्व विधायक लक्ष्मेश्वर राय, सतीश कुमार साह, पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य अब्दुल कयूम, राज्य परिषद सदस्य डॉ अमरनाथ झा, प्रदेश प्रदेश जेडीयू विधानसभा प्रभारी हायाघाट संजीव कुमार झा मुन्ना, बिहार राज्य अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य केदार भंडारी, जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार झा, जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौड़, जिला उपाध्यक्ष कमल नारायण सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जावेद अनवर, जेडीयू के जिला महासचिव अहमद हुसैन, जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल, जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष गुलाब साह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम शीला देवी, डॉ. अनिता झा, सुभाष झा, फूलदेव यादव, प्रदेश महासचिव किशवरी खातून, सीमा मंडल, खजौली की प्रखंड प्रमुख कुमारी ऊषा कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी कुमारी झा, प्रकाश सिंह, प्रदेश सचिव जेडीयू कमलाकांत भारती, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह मुन्ना, नगर अध्यक्ष सन्नी सिंह, मृणाल कांत सिंह मून, शशिभूषण सिंह, जाहिद मलमली, राजा अली, विनोद मंडल, मीडिया प्रभारी भरत चौधरी, जिला महासचिव सुनील वर्णवाल, झंझारपुर के विनय कुमार झा, सांसद प्रतिनिधि रमन कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव युवा जेडीयू राज कुमार यादव, सतेंद्र कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष बिस्फी श्रीकांत यादव सहित सैकड़ो जद यू कार्यकर्ता उपस्थित थे।