खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
शनिवार को 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक उमेश राजपाल ने उत्साहपूर्वक करवाया।
उन्होंने विभिन्न प्रकार के योग आसान, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान समाधि, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि कई तरह के योग बताएं और सभी कार्यकर्ताओं ने अनुसरण करते हुए योग किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन योग करने से शरीर स्वस्थ मन प्रसन्नचित्त और तन निरोग रहता है। भारतीय सनातन संस्कृति और योग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है, बल्कि संपूर्ण विश्व को अध्यात्म, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाने वाला अमूल्य प्रकाशपुंज है।
योग करने वालों में देवेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार मुन्ना, श्रवण पुर्वे, संजीव कुमार बादल, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सतीश ठाकुर, संतोष भगत, प्रंशात ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, अशोक राम शंकर झा, धुव्र नारायण त्रिपाठी, चंदन चौधरी, राम पुकार ठाकुर, मनीष कर्ण, दीपक कल्याण, आनंद कुमार सिंह, विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।