देसी अंदाज (लुंगी गमछे) मे पहुँच कर खुटाहा के लोगों ने किया उनका स्वागत
खबर दस्तक
भागलपुर:
भागलपुर का एक गांव है जो जय-जवान जय-किसान की लाइन को चरितार्थ करता है। दरअसल खुटाहा गावं फ़ौजीयों का गांव तो है ही, पर यह किसानों का गांव भी कहलाता है। इस गावं के अधिकतर लोग क़ृषि पर निर्भर हैं, पर यहाँ के किसान बिजली पानी जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिनकी समस्याओं को सुनने एवं समझने के लिए खुटाहा गावं पहुंचे कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा। उनका स्वागत यहाँ के लोगों ने देसी अंदाज मे किया। दरअसल लुंगी गंजी एवं गमछे मे कार्यक्रम स्थल पहुँच कर यहाँ के लोगों ने कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का अपने ही अंदाज मे स्वागत किया। उसके बाद किसानो का पर्व बाबा बिशू की पूजा मे वो शामिल हुए और यहाँ के लोगों के साथ ताल से ताल मिलाकर अपने हाँथो मे लेकर भक्ति लोक गीत मे शामिल हुए। इस दौरान यहाँ के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रवीण सिंह के सामने रखा। प्रवीण सिंह ने उनसे कहा की वो उनकी आवाज़ बनकर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।