- पंजी संधारण दुरुस्त करने एवं कर्मी को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का दिया निर्देश
- जनता की समस्या निबटारे के लिए स्मार्ट तरीका पर दिया गया निर्देश
खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
मधुबनी जिले के झंझारपुर दरभंगा के कमिश्नर डॉ कौशल किशोर को प्रखंड कार्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। वे करीब 3:15 पर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले विभिन्न कमरों में जाकर यहां के कामकाज को देखा। फिर बीडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में पहुंचकर प्रखंड एवं अंचल के दर्जनों संचिका का अवलोकन किया। इस दौरान वे विभिन्न कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कर्मियों के द्वारा संचिका का संधारण सही तरीके से नहीं किए जाने से कमिश्नर खिन्न दिखे।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यहां की कार्य संस्कृति काफी बदहाल है। कर्मियों एवं अधिकारियों को अपने कार्य में स्मार्ट बनना पड़ेगा एवं जनता के कार्यों को स्मार्ट तरीके से निपटारा करने की जरूरत है। उन्होंने बीडीओ को स्मार्ट बनने को कहा और स्मार्ट तरीके से जनता के कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां की प्रखंड व अंचल की नजरत संचिका को बेतरतीब तरीके से संधारण किया गया है।
मौके पर कमिश्नर डॉक्टर श्री किशोर ने कहा कि वह एक ऐसी पंजी का अवलोकन किया है, जो जनता दरबार से संबंधित है। इसका संधारण निरीक्षण की जानकारी पर किया जाना स्पष्ट रूप से सामने आया है। उन्होंने भ्रष्टाचार किए जाने की बात तो नहीं बताई, लेकिन संचिका संधारण में यहां के कर्मियों की लापरवाही सामने आने की बात कही है। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी टिप्पणी दो-चार दिन में यहां आ जाएगी, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया है।
एक माह बाद अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे, जहां वे प्रखंड के फाइलों को फिर से मंगा कर अपडेट की जानकारी लेंगे। एक माह बाद भी सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मी व अधिकारी पर करवाई की जाएगी। उन्होंने सीओ प्रशांत कुमार झा से 2019 में आई प्रलयंकारी बाढ़ में हुए विस्थापितो के बाबत जानकारी ली और उन्हें समुचित व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ प्रशांत कुमार झा, सीडीपीओ कुमारी रजनी एवं आरओ मौजूद थे।

