खबर दस्तक
मधुबनी :
रविवार को जन सुराज के शुत्रधार प्रशांत किशोर का जन सभा में उमड़े जनसैलाब से यह साफ हो गया है कि बिहार बहुत बड़ा बदलाव की ओर अग्रसर है। उक्त बातें प्रेस वार्ता में जन सुराज के जिलाध्यक्ष इंद्रशेखर झा ने कहा। उन्होंने कहा कि जन सभा ने पूरे बिहार के लिए संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यहां के जनता को धन्यवाद दिया। इस जन सभा में मधुबनी जिला के जनता खुद आगे बढ़कर प्रशांत किशोर का मनोबल बढ़ाने का काम किया है, इसके लिए वो साधुवाद के पात्र हैं। जिस तरह की भीड़ इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में में देखने को मिला वह संकेत है कि बिहार के जनता क्या चाहती है।
वक्ताओं ने कहा कि ये तो झांकी मात्र था, समय आने पर बिहार के लोग साबित कर देंगे कि बिहार पिछले कई दशकों से फंसे पारिवारिक चंगुल हैं, साथ ही वर्तमान सरकार से भी उब चुकी है। जनता इनसे निजात पाने को लेकर खुद तत्पर है। पहले लोगों को विकल्प नहीं मिल रहा था। अब जन सुराज जो जनता द्वारा बनाई एवं जनता के लिए समर्पित है बेहतर विकल्प मिल चुकी है। जनता तेजी से इस ओर आगे आ रहा है।
इस प्रेस वार्ता में संगठन जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार मंडल, राजन झा, सूजन कांत ठाकुर, चंद्रकांत ठाकुर, रीना ठाकुर मौजूद थे।