खबर दस्तक
मधुबनी :
(के०के०झा)
मधुबनी जिले मे चौथा मिथिला आम महोत्सव मांगो फेस्टिवल का आयोजन भव्य रूप से सर गंगानाथ झा वाचनालय सरीसब पाही के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के सक्रिय संयोजक मदन झा ने किया। महोत्सव में आम प्रेमियों और स्थानीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी।
इस विशेष आयोजन में 150 से भी अधिक किस्मों के आमों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें दुर्लभ और पारंपरिक प्रजातिया का आम भी शामिल थीं। आमों की इस विविधता ने दर्शकों को न केवल आनंदित किया बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक और कृषि विरासत की झलक भी प्रस्तुत की।
महोत्सव को और भी रोचक बनाने के लिए कई आकर्षक गति विधिया आयोजित की गईं। बच्चों और युवाओं के लिए आम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने आम से जुड़े रंग-बिरंगे चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया, साथ ही आम खाओ प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने समय सीमा में अधिकतम आम खाने की चुनौती को बड़े उत्साह से स्वीकार किया। यह आयोजन न केवल आम के प्रति लोगों की रुचि को उजागर करता है, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक कृषि उपज को भी बढ़ावा देता है।
वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रागनी कुमारी, द्वितिय रूपा और तीसरा स्थान पर तन्नू प्रिया रही।
वही, आम खाओ प्रतियोगिता में पाँच मिनट में ईशान कुमार 32 आम खाकर प्रथम स्थान पर रहे, जबकि राजेश मंडल 25 आम खाकर सेकेंड और हर्ष नाथ झा 22 आम खाकर तीसरे स्थान पर रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकाश झा,पूर्व मंत्री सह स्थानीय मधुबनी विधायक समीर महासेठ, सविता झा खान, दिलीप मिश्र, संजय झा सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया मंच संचालन अमल कुमार झा ने किया।