खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां
मधुबनी जिले के लदनियां थाना पुलिस एवं एसएसबी समवाय पिपराही के जवानों ने रविवार की रात अलग-अलग गांव से तकरीबन नौ किलोग्राम से अधिक नेपाली गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल चालक सहित दो-दो धंधेबाज को पकड़ने जाने की खबर सामने आया है।
थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने एसएसबी समवाय पिपराही के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष बसलारी एवं लदनियां थाना के पीएसआई गजेन्द्र कुमार गुप्ता के लिखित शिकायत पर अलग-अलग कांड अंकित कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया है।
इस बाबत स्थानीय थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि रविवार की रात वरीय पुलिस पदाधिकारी के सूचना पर आनन-फानन में पीएसआई गजेन्द्र कुमार गुप्ता को दलबल के साथ गिदवास पंचायत के कविलासा गांव भेजा गया। उन्होंने सूचना सत्यापन कर कविलासा गांव के 58वर्षीय धनेश्वर महतो उर्फ धनेश्वर प्रसाद सिंह,पिता का नाम-अजनबी महतो के घर छापेमारी कर चार किलो नौ सौ ग्राम नेपाली गांजा बरामद किया। मौके से धनेश्वर महतो उर्फ धनेश्वर प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पीएसआई गजेन्द्र कुमार गुप्ता के लिखित शिकायत के आलोक में कांड संख्या-204/25 दर्ज कर किया गया।
उन्होंने कहा कि एसएसबी समवाय पिपराही के जवान रविवार की देर रात इंडो नेपाल सीमा पीलर संख्या-252 के पास भारतीय सीमा में गस्ती में था।
इसी बीच एक बाइक चालक नेपाल की ओर से रात के अंधेरा का लाभ लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। जवानों ने बाइक रोककर तलाशी लेने लगा। तलाशी के क्रम में चार किलो तीन सौ ग्राम नेपाली गांजा बरामद किया गया। पकड़ा गया गांजा धंधेबाज की पहचान रामाशीष यादव पिता चन्देश्वर यादव, जो नेपाल राष्ट्र के सिरहा जिले के सीतापुर के रूप में किया गया है।
एसएसबी समवाय पिपराही के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष बसलारी ने जब्त नेपाली नम्बर के मोटर साइकिल एवं चार किलो तीन सौ ग्राम नेपाली गांजा के साथ गिरफ्तार युवक को लदनियां थाना को सुपुर्द किया।
थाना अध्यक्ष ने एसएसबी पिपराही समवाय के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष बसलारी के आवेदन पर कांड संख्या-205/25 दर्जकर दोनों कांड के अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया है।