खबर दस्तक
मधुबनी :
मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद नेताओं में हर्ष व्याप्त है। मधुबनी जिला के राजद के जिला महासचिव गंगा प्रसाद चौधरी,यूथ अध्यक्ष राजद मिथिलेश यादव, गुलाम अली राजद नेता,प्रदीप यादव सहित अन्य उनके आवास पर पटना पहुँचे और बधाई देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि मंगनी लाल मंडल एक पुराने और सुलझे हुए समाजवादी नेता है।
इन्होंने पार्टी के लिए बहुत उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने से बिहार का अतिपिछड़ा का वोट गोलबंद होगा, जिससे बिहार का युवा सम्राट तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।