खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
मधुबनी जिले के जयनगर शहर के स्थानीय शहीद चौक पर पुलिस अधीक्षक मधुबनी योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी वाहनों की जांच की गई। दर्जनों वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। सीट बेल्ट, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना था। जिला प्रशासन के मुताबिक कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शहर में घूम रहे हैं। उन पर नजर रखने के लिए यह अभियान जरूरी था। नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मौके पर जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी पुलिस कर्मियों को जांच अभियान में लगाया गया है। अभियान का मकसद शहर में शांति बनाए रखना और किसी भी आपराधिक घटना को रोकना है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने बाइक एवं चार-चक्का वाहन की सघन जांच की।
इस कर्म में सुरक्षा के मानक के बिना बाइक चलाने पर चालकों को हिदायत भी दी गई। शहीद चौक पर वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस को देखते ही बिन कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिन कागजात व बिना हेलमेट के बाइक चालक दूसरे रास्ते की ओर भागते नजर आए। वहीं यातायात नियमों पालन नहीं करने वालों का तरह हज़ार का चालान काटा गया।
वाहन चेकिंग अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, एस आई मोनिका कुमारी, एस आई अनुपम कुमारी समेत अन्य मौजूद थें।

