खबर दस्तक
मधुबनी/कलुआही :
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में कलुआही मुख्य पश्चिमी कोशी नहर में डूबे एक बालक का शव रविवार की सुबह तकरीबन आठ बजे से बरामद किया गया। मृत बालक की पहचान कालिकापुर गांव के श्याम यादव के पुत्र आनंद कुमार यादव (13) के रूप में की गई है। एसडीआरएफ टीम के साथ करीब आधा दर्जन ग्रामीण शव को खोजने में रविवार की सुबह में परिश्रम किया।
ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर में बरदेपुर, कालिकापुर के बीच पश्चिमी कोशी नहर में स्नान करने गए बच्चों के साथ गया आनंद का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह नहर में गिर गया था। संभवतः वह तैरना नहीं जानता था।
अन्य तीन बच्चे किसी तरह बचने में कामयाब रहे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम झंझारपुर से पहुंच कर शनिवार की शाम छः बजे के बाद से करीब आठ बजे तक शव को खोजने की कोशिश किया गया, परंतु शव खोजने में कामयाब नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, एएसआई संतोष सिंह, हल्का कर्मचारी पंकज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर करीब छः घंटे तक कैंप करते रहे।
सीओ ने स्थानीय गोताखोर एवं आपदा प्रहरी से मृत बालक को खोजबीन करने का प्रयास किए। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम को झंझारपुर से मंगाया गया।
स्थानीय जिला परिषद के पति धर्मेन्द्र कुमार यादव, स्थानीय मुखिया पति अरुण सिंह, पूर्व मुखिया पति रामबाबू यादव, महेश्वर राम, महेन्द्र यादव, हरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग नहर के किनारे बालक की खोज में लगे रहे।
घटना से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दर्जनों की संख्या में लड़का-लड़की सहित सभी उम्र के लोग नहर में स्नान करने जाते है।
कलुआही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया।

