खबर दस्तक
मधुबनी/कलुआही :
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय में सम्मानित प्रखंड अध्यक्ष जदयू उदय कान्त चौधरी की अध्यक्षता में नव नियुक्त सदस्य, बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग, केदार नाथ भंडारी का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष उदय कान्त चौधरी ने कहा कि श्री भंडारी कलुआही प्रखंड के जदयू अध्यक्ष पद से पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रदेश संगठन के विभिन्न पदों के रूप में एक कुशल संगठनकर्ता का परिचय दिया। वर्तमान में श्री भंडारी दरभंगा जिला जदयू के संगठन प्रभारी के तौर पर लगातार कैम्प कर अपनी मेहनत व कार्यकुशलता से कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। आज शीर्ष नेतृत्व ने एक जमीनी कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किए हैं। कलुआही प्रखंड सहित जिला संगठन के सभी सम्मानित साथी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कलुआही प्रखंड जदयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह विद्वान सांसद संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं सम्मानित जिलाध्यक्ष नारायण भंडारी के प्रति आभार प्रकट करता हूँ।
सम्मान समारोह में वैद्यनाथ यादव, नृपेन्द्र प्रसाद, अमीन्द्र साफी, कुंवर झा, शिवजी मंडल, राम कुमार गुप्ता, महफूज अहमद साहेब, मनोज चौधरी, भरत चौधरी, पंकज सिंह, पंकज झा, अरूण सदाय, सविता देवी, भरत चौधरी, रमन चौधरी, घूरन यादव व अन्य साथी उपस्थित रहे।