खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के पिपरौलिया पंचायत में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के अनुशंसा पर विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ अमरजीत कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र सूखेत के वरिय वैज्ञानिक डॉ एस.के. गंगवार, डॉ सौरभ चौधरी, क्षेत्रीय धान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एस.के. मंडल, प्रखंड तकनिकी प्रवंधक ओम शंकर श्रीवास्तव, सहायक तकनिकी प्रबंधक निरजा लवली के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संचालन किसान सलाहकार अजय कुमार दास किया।
उन्होंने बताया कि विकसित कृषि करने के लिए 29 मई से 12 जुन तक क्रमशः कार्यक्रम चला गया।
तकनिकी सत्र में प्रथम वक्ता के रुपमे डॉ सौरभ चौधरी ने उन्नत खेती के गूढ के बारे मे बताया और अधिक उत्पादन की नई तकनिकी के बारे मे जानकारी साझा किया।
वहीं, धान अनुसन्धान के वैज्ञानिक डॉ एस.के. मंडल ने पौधे में किट नियंत्रण पर वृहत परिचर्चा की।
वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एस.के. गंगवार ने किसानों को आवाहन कर नई पीढ़ी को आगे आकर बकरी पालन मुर्गा पालन, बतक पालन, उद्यानिक कृषि मधुमक्खी पालन मशारूम उत्पादन एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र मे के अपना भविष्य निर्धारित करने की तकनीकी पर प्रकाश डाला।
मौके पर खरीफ में संचालित सभी योजना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ अमरजीत कुमार ने प्रकाश डाला।
वहीं, एटीएम निरजा लबली फार्मर रजिस्ट्री पर अपनी बात साझा की।
इस कार्यक्रम का बीटीएम ओम शंकर श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस कार्यक्रम में किसान हरिनारायण महतो, श्रीराम महतो, मित्रदेव महतो, सहदेव राम, बिंदु ठाकुर, शिवजी महतो, राजकुमार महतो, वीणा देवी, शान्ति देवी, रोजनी खातून, लक्ष्मण महतो, संतोष मुखिया, रामो देवी, सफीउर रहमान सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।