- डीएसपी सुधीर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचकर किया घटना की छानबीन
खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के नहरी गांव में एक विवाहिता महिला व आठ माह का उनका पुत्र को हत्या कर शव को घर के पिछे गढ्ढा खोद कर दफनाया गया। हत्या के तीन दिन बाद पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के पिछे गढ्ढा से महिला का शव बरामद कर लिया है, लेकिन आठ महीने का बच्चा शव बरामद नहीं हो पाया है। मृतक महिला की पहचान नरही गांव निवासी बंधु कुमार राउत की दुसरी पत्नी पुनम देवी(26 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला तीन साल पहले नहरी गांव निवासी बंधु कुमार राउत से लव मैरिज शादी की थी, और शादी के दो साल बाद उन्हें एक पुत्र जन्म लिया था। इधर मृतका की पति मजदूरी के लिए पंजाब गया था। इस दौरान बीते 10 जून को मृतका के ससुर व उनकी पहली पुत्र वधू मिलकर दुसरी पत्नी व उनके आठ माह के बच्चा को हत्या करके घर के पिछे झाड़ी में गढ्ढा खोद कर महिला का शव को दफना दिया गया। घटना की जानकारी मृतक महिला की पति को मिली, तो वह पंजाब से गांव आया और घटना की जानकारी अंधरामठ थाना पुलिस को दिया गया।
पुलिस ने मां बेटा की हत्या की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सदन राम ने पुलिस बल के साथ मृतका घर पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पुछताछ करते हुए घर के पिछे झाड़ी दफ़ना हुआ महिला का शव निकाला गया और बच्चा शव लापता हैं। पुलिस बच्चा शव खोजने में जुटा हुआ है। इधर घटना के बाद से मृतका के घर से हत्यारा पहली पत्नी व ससुर घर छोड़कर फरार है। वंधू कुमार राउत की पहली शादी करीब दस साल पहले गांव में ही हुआ था, जिसमें तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वंधू के लव मैरिज शादी के बाद से ही उनकी पहली पत्नी व लव मैरिज वाली पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, और दोनों पत्नी के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और पति को पंजाब जाने के बाद पहली पत्नी ने अपने ससुर के साथ मिलकर लव मैरिज वाली पत्नी व उनके आठ महीने के बेटा को हत्या कर दिया और शव को घर के पिछे दफना दिया गया।
इधर मां बेटा की हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और गांव के लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
डीएसपी सुधीर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के घर के आसपास छानबीन करते हुए बताया कि मां बेटा की हत्या हुई है, जिसमें मां का शव बरामद कर लिया है और बच्चा का शव खोजने में पुलिस जुटी हुई हैं, और जल्दी ही घटना में शामिल उनके परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर कारवाई की जाएगी।

