- कृषि समन्यवक विधा सागर सिंह ने दिया प्रशिक्षण
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के पंचायत रसीदपुर एवं पंचायत कृषि कार्यालय खजौली में शुक्रवार को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अबधेश कुमार शर्मा के अध्यक्षता में किसान कल्याण जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को कृषि समन्यवक विधा सागर सिंह द्वारा जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को कहा कि जैविक विधि से किसान खेती करने से कम लागत में जायदा फसल उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि जैविक विधि से खेती करने से खेत बंजर होने से बच जाएगा, साथ ही खेत से उत्पादन हुए अनाज सौ प्रतिशत शुद्ध अनाज को खाने में उपयोग करने से किसी प्रकार का कोई रोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसान रसायनिक खाद को खेत में नहीं प्रयोग करने की चेतावनी दी।
मौके पर कृषि समन्वयक विद्यासागर ने कृषि विभाग के योजनाओं यथा यांत्रिकीकरण, प्राकृतिक खेती, बीज टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में किसानों को जानकारी दी।
वही, किसान जन चौपाल के दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि किसान समयानुसार मौसम को देखते हुए खेत में फसल लगाने से किसान को भरपूर अनाज की उत्पादन होने की संभावना बढ़ सकती है।
वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक रोजी कुमारी ने उपस्थित किसान को गरमा धान लगाने सहित अन्य धान की प्रमाणित बीज बोने की विधि की जानकारी दी।
इस मौके पर किसान सलाहकार राम सौदागर सिंह, साबिर, विधायक प्रतिनिधि शंभूनाथ ठाकुर, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह किसान नेता विनोद पांडेय, भोला प्रसाद सिंह, रामभरोश पांडेय, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, रामसेवक राय, राम मूर्ति राय, बिहारी ठाकुर, अरविंद कुमार, जगजीवन राय सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।