खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी सदर अस्पताल की जीएनएम हर्षिता निधि की अस्पताल में शादी सालगिरह मनाने की जांच की जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित किया है। जांच टीम में एसीएमओ डॉक्टर एस.एन. झा एवं जिला वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर डी.एस. सिंह शामिल हैं।
क्या है मामला :
विदित हो कि 29 मई 2025 को सदर अस्पताल की जीएनएम हर्षिता निधि का मैरिज एनिवर्सरी अस्पताल में ही मनाई गई थी। इस संबंध में मंगरौनी निवासी बिंदेश्वर झा द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को परिवाद दायर किया गया था। इसमें प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन एवं अन्य कर्मियों के सालगिरह मे शामिल होने का उल्लेख किया गया था। इसके साथ ही संबंधित फोटोग्राफ्स भी संलग्न किया गया था।
क्या कहते हैं अधिकारी :
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने कहा कि परिवादी द्वारा डॉक्टर राजीव रंजन पर कई आरोप लगाया है। इसके के आलोक में जांच टीम गठित कर जांच संबंधित बिंदुओं की जांच कर जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जांच टीम को दिया है।
