- सीमा सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी पर सेमिनार
सीमाओं की रक्षा की तरह भारतीय जीवन शैली की रक्षा भी जरूरी : बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
सीमा की सुरक्षा पुलिस के साथ हम सभी की भी जिम्मेवारी : छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका
खबर दस्तक
दरभंगा :
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीमा सुरक्षा बल, राज्य के पुलिस बल जिम्मेदारी अदा करते हैं। रात जागकर माइंस 40 डिग्री से लेकर प्लस 48 डिग्री सख्त गर्मी में पूरी निष्ठा के साथ खड़े रहते हैं, ताकि हमारी सीमा सुरक्षित रहे। राज्यपाल दरभंगा के प्रेक्षागृह मेें सीमा सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी को लेकर एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बात केवल सीमाओं को सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं है।
भारत एक प्राचीन संस्कृति है, उस संस्कृति पर आधारित हमारी जीवन शैली, उसकी भी रक्षा उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी सीमाओं की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करना हर नागरिक को जरूरत है, हर नागरिक के अंदर उत्तरदायित्व के प्रति चेतना होनी चाहिए।
बिहार के राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं पर देश की सुरक्षा करने वाले हमारे बहादुर जवानों पर हम सब देशवासियों को गर्व है। भारतीय सैनिक देश और देशवासियों की सुरक्षा एवं बलिदान के लिए समर्पित भाव से सदैव तत्पर रहता है। सैनिकों का यह जज्बा हर भारतवासी को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ सैनिकों की नहीं बल्कि हम सभी नागरिकों की भी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने जिस प्रकार से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, इसे साबित होता है कि हमारे देश की सेना किसी भी परिस्थिति के लिए हमेशा सजग और खड़े रहते हैं। इस क्रम में उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया।
वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सीमा की सुरक्षा करना पुलिस बल के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा मिथिला की धरती पर आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हू, दरभंगा की धरती अत्यंत गौरवशाली परंपराओं की धरती है। उन्होंने कहा कि देश में जिस जिस प्रकार से घुसपैठियों का बोलबाला था, वो एनआरसी से बिल्कुल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि देश में लोगों की जानकारी के लिए एक रजिस्टर होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना जब रात में जागता है, तो हम देशवासी चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि 40 डिग्री और प्लस 40 डिग्री में देश का सैनिक सीमा पर देश की सुरक्षा के साथ-साथ हम सभी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है।
कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल ने अवकाश प्राप्त सैनिकों को को सम्मानित किया। कार्यक्रम (संयोजक) बाबुल कुमार झा ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, अनिल कुमार अपर समाहर्ता, सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।