- 6 जेसीबी व 12 ट्रैक्टर के साथ 25 लेबर को लगाया गया
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी नगर निगम के द्वारा शहर से पानी निकासी को लेकर केनाल उड़ाही का काम जोर शोर से शुरू किया गया। मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय ने कहा कि शहर के किंग्स केनाल राज केनाल के सफाई को लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा 6 जेसीबी मशीन 12 ट्रैक्टर व 25 लेबर को अनुबंध किया गया है। गुरुवार से शहर में केनाल उड़ाही का काम शुरू कर दिया गया है।
इस बाबत नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि केनाल सफाई से निकलने वाले गंदगी को तत्काल हटाने को लेकर 12 ट्रैक्टर रखा गया है, जो गंदगी को हटाकर नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर रखेगा।
श्री चौधरी ने कहा कि नगर निगम में काम कर रहे लेबर के अतरिक्त केनाल सफाई के लिए लेबर को रखा गया है, ताकि केनाल के सफाई के साथ ही नगर में सफाई का काम आसानी से किया जा सके। इतना ही नहीं कई मुहल्ले में नाला के पानी सड़क पर आ जाता है। नाला के पानी को हटाने के लिए भी डी वाटरिंग मशीन का उपयोग भी किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि राज केनाल की सफाई तो किया जा रहा है, लेकिन रेलवे के द्वारा मिट्टी कारण कर दिए जाने के कारण पानी निकासी में परेशानी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निगम निगम के द्वारा डीआरएम रेल को पत्र भी लिखा गया है।
अगर रेल प्रशासन पानी निकासी को लेकर सहयोग नहीं करेगा, तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत संबंधित संवेदक पर कानूनी कारवाई भी किया जा सकता है। राज केनाल को बार-बार रेलवे प्रशासन के द्वारा जाम करने की शिकायत मिल रहा है।
इस बाबत मेयर अरुण राय ने कहा कि शहर में पानी की निकासी की समस्या को लेकर नाला निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। सभी छोटे नाले को मुख्य नाला से जोड़ने को लेकर भी काम किया जा रहा है।