खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी नगर में भाजपा के नये कार्यालय में संभुआड़ मंडल की कार्यकर्ता बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील कुंवर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भाजपा मधुबनी जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि हमें सरकार के ग्यारह साल बेमिसाल को जन जन तक पहुंचाना है।
वहीं, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धि को लोगों तक ले जाना है, साथ ही बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए अभी से लग जाना है। इसके लिए पुराने कार्यकर्ता से मिल कर उनके अनुभव का साथ लेना चाहिए।
इस बैठक में मेयर अरुण कुमार राय, रामविलास यादव, संजीत भंडारी, देवेन्द्र यादव, सुबोध चौधरी, पवन कुमार साह, रुपेश यादव, चंदेश्वर झा, चंदेश्वरी देवी, रमण मंडल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।