खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के झमेली मेहरा को राजद का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस बाबत बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक प्रोफेसर उमाकांत यादव ने पत्रकारों को बताया कि आज बेगा टोल स्थित विवाह भवन के सभागार में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड अध्यक्ष चुनाव हेतु सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व जिला राजद अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहले उपस्थित राजद नेता राम अशीष पासवान, गणेश यादव, दिलीप यादव, अजय कुमार साह, जगदीश यादव, भोगेन्द्र यादव, अमर बहादुर कामत सहित दर्जनों लोगों ने लालू प्रसाद यादव के जन्म दिन पर केक काटा।
फिर बैठक में परिणत कर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव का प्रक्रिया आरंभ किया गया। सर्वसहमति से जिला परिषद सदस्य झमेली महरा को दुबारा प्रखंड अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा गया, जिसका समर्थन पूर्व विधायक प्रोफेसर उमा कांत यादव, गणेश यादव, सहित उपस्थित राजद डेलीगेटों एवं कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठाकर झमेली महरा का समर्थन किया। इस प्रकार झमेली महरा निर्विरोध अध्यक्ष राजद लदनियां निर्वाचित हुए।
वहां मौजूद पूर्व विधायक प्रोफेसर उमा कांत यादव, डेलीगेटों एवं कार्यकर्ताओं फूल माला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व विधायक श्री यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राजद प्रदेश सचिव राम अशीष पासवान, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया गणेश यादव ने कहा कि झमेली महरा का विगत कार्यकाल प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है। इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान किया है तथा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखा है।

