- जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए वृक्षारोपण के कार्यों, लक्ष्यों की प्राप्ति और भविष्य की योजनाओं का किया विस्तृत समीक्षा
- प्रत्येक पंद्रह दिनों पर वृक्षारोपण कार्य की होगी समीक्षा
वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे और तेज गति से क्रियान्वित किया जाए : जिलाधिकारी
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर जिले में चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक किए गए वृक्षारोपण के कार्यों, लक्ष्यों की प्राप्ति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे और तेज गति से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने स्कूलों, खेल मैदानों, नदियों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि जीविका और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पौध रोपण के साथ साथ पौधों के रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सभी को सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर अब प्रत्येक पंद्रह दिनों पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, निर्देशक डीआरडीए, डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।