- आरोप पति व देवर गिरफ्तार
- भेजे गए जेल
खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार को पति पत्नी की विवाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दिया है। मृतका की पहचान डुमरा गांव निवासी राजदेव पंडित की पत्नी जानकी देवी, उम्र लगभग 30वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी मुताबिक डुमरा गांव निवासी राजदेव पंडित व उनके भाई निरंजन पंडित दोनों भाईयों ने परिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी।
इस दौरान पति व देवर ने मिलकर मारपीट करते हुए पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण व उनके अन्य परिजनों ने बेहोशी की हालत में महिला को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही अंधरामठ थानाध्यक्ष सदन राम ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को छानबीन करते हुए हत्या के आरोपी पति राजदेव पंडित व देवर निरंजन पंडित को गिरफ्तार कर लिया। मृतका महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।
इधर मृतक महिला के भाभी सुपौल जिला के निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी विनोदा देवी ने अपने ननद को पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सदन राम ने मृतका भाभी के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार हत्यारे पति व देवर को जेल भेज दिया है। मृतक महिला के माता-पिता नहीं रहने के कारण उनके भाभी ने थाना में केस दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मृतका महिला का छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मृतका के भाभी ने आरोप लगाया है कि परिवार में पहले से ही उनको प्रताड़ित करते थे और मंगलवार को परिवारिक विवाद हुई, जिसमें उनके पति व देवर मिलकर मारपीट कर हत्या कर दी गई है।