खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के किसानों को पिपराही गांव के एक निजी स्कूल के परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र सूखेत के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने संबोधित किया। इसमें किसानों को फसलों से सम्बधित समस्या व समाधान विषय पर जानकारी दी गई।
मौके पर वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार मंडल व डाॅ. सूर्यकांत वाजीराव ताते ने बातया कि जमीन की स्थिति के आधार पर खरीफ फसलों के आच्छादन का चयन करना चाहिए। ऊंची जमीन व गहरी जमीन में फसल के आच्छादन में किस्म की भिन्नता होगी, जिसकी जानकारी किसानों को दी गई। अच्छी उपज के लिए मिट्टी की जांच करवानी चाहिए। कहा कि खेतों की उर्वरता को बनाए रखने के लिए जैविक खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रही है।
रसायनिक उर्वरकों का अधिक उपयोग करने से खेत व फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मखान, आलू आदि फसलों की अच्छी उपज के बारे में भी जानकारी दी।
इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, अशोक कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम ब्रजेश कुमार, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार, दिलीप यादव, सरपंच राजीव कुमार, अशोक सेन सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।