बिहार के डबल इंजन सरकार में बलात्कारी छूटा घूम रहा है : रामपरी देवी
पिड़िता को ईलाज नहीं होने से दम तोड़ देती है : एडवा
खबर दस्तक
मधुबनी :
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा लौकही प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दस सुत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन आईबी से थाना होते हुए जुलूस निकाला गया और प्रखंड कार्यालय पर सभा में तब्दील हो गया।
इस सभा की अध्यक्षता दुखनी देवी ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए एडवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने कहा कि बिहार के डबल इंजन के सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या आम बात हो गई है। मुजफ्फरपुर की घटना शर्मशार कर देती है। मुजफ्फरपुर के बलात्कार पिड़िता की हालात काफी नाजुक थी। ईलाज के अभाव में पिड़िता की मौत पीएमसीएच में हो गई। स्वास्थ्य सेवा की हालात बेहद नाज़ुक है, इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री को इस्तिफा दे देना चाहिए। यह बेहद अमानवीय घटना है। पुरे बिहार में अपराधी छूटा घूम रहा है। पुलिस अपराधी का गठजोड़ से डबल इंजन की सरकार चल रहा है।
लौकही प्रखंड के भगवान पुर और करहरी के बलात्कारी को गिरफ्तार नहीं होना पुलिस अपराधी के मिलीभगत का परिणाम है। वहीं, मनसा पुर औनर किलिंग मामले को जांच कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री महिलाओं के हितैषी है, तो आज सबसे हालात खराब महिलाओं का है। निजी कंपनियों के ऋण के बोझ तले महिला का दम घुट रहा है, उनका ऋण माफ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा सभी गरीबों को पाँच डिसमिल जमीन देने, जनवितरण प्रणाली में से नाम काटने पर रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्वे के नाम पर बिहार में डबल इंजन सरकार लुट रहा है।
बृद्धा पेंशन, समाजिक सुरक्षा, दिव्यांग पेंशन को 3000 रूपए देने की मांग किया, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग किया।सभा को जिला सचिव बबिता राय, अंजू कुमारी, सीता देवी, शांति देवी, रूपा देवी, ममता देवी, सोमनी देवी, अंजू देवी, बिजली देवी, रिता देवी सहित किसान सभा के जिला सचिव सत्यनारायण यादव, राम-लखन यादव, राम कृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।