खबर दस्तक
भागलपुर :
- पुष्पम प्रिया का प्रशांत किशोर और चिराग पासवान पर हमला
- सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनकर सदन में बैठने से विकास नहीं होगा
भागलपुर द प्लूरल्स पार्टी (TPP) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। भागलपुर दौरे के दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को “डस्टबिन” कहा। बिहार की महानता की वापसी’ का संकल्प बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुष्पम प्रिया सक्रिय मोड में आ गई है। वो पूरे प्रदेश में जनता से मिल रही है। उन्होंने कहा बिहार की महानता कभी खत्म नहीं हो सकती। हम दबी हुई महानता की वापसी की बात करते हैं। हमारे पास ऐतिहासिक विरासत है, लेकिन उनके संरक्षण और वैश्विक पहचान की कमी है
चिराग पासवान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से सांसद हैं, लेकिन अब जाकर उन्हें बिहार की याद आई। उन्हें पहले अपने क्षेत्र को नंबर वन बनाना था। वहीं प्रशांत किशोर के जन सुराज पर उन्होंने कहा कि ये डस्टबिन पार्टी है। हमने नई राजनीतिक पीढ़ी को मौका दिया। उन्होंने दूसरे दलों के निकाले गए नेताओं को शामिल कर लिया। सिर्फ अच्छी बातें करने से किसी का चरित्र नहीं बदलता। हमारा एजेंडा है बिहार की महानता की वापसी। जब तक बिहार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक सम्मान नहीं मिलेगा। आत्मनिर्भर और मजबूत बिहार बनाना ही मेरा लक्ष्य है। किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, दोनों गठबंधनों के काम से असंतुष्ट हैं। इसलिए हम अपनी अलग राह पर चल रहे हैं। हर बिहारी को अपने राज्य पर गर्व है। हम चाहते हैं कि उस गर्व को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएं। इसके लिए काम करना होगा, सिर्फ कुर्ता-पायजामा पहनकर सदन में बैठने से विकास नहीं होगा।