खबर दस्तक
मधुबनी / सकरी:
जदयू अल्पसंख्यक आयोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलाम रसुल बालयाबी, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष शलीम परवेज को अध्यक्ष पद पर मनोनमन किया गया हैं। वहीं अल्प संख्यक आयोग के सदस्य असरफ अंसारी, मदरसा बोर्ड के सदस्य अब्दुल कैयूम, तुफेल अहमद खॉ कादरी, अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य केदार मंडारी के मनोनयन पर प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद राजा अली ने कहा है कि एनडीए के सरकार में चारों तरफ विकास हो रहा है। जिसके मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
- अमन और चैन से मनाया गया बकरीद का पर्व
मोहम्मद राजा अली और बीजेपी मोर्चा के अध्यक्ष मो० अरसी ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे बिहार में अमन और चैन से बकरीद के पर्व मनाया गया। बिहार में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। जदयू अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. रजा अली, अल्पसंख्यक मोर्च जिलाध्यक्ष मो. अरसी, अल्पसंख्यक मोर्च के उपाध्यक्ष मो. नाजीस उर्फ मुन्ना खॉ, मो. हसाम, मो. नियाज साह, मो. नासिर, मो. हजमा अली, मो. फैयाज, मो. रैयाज, सरपंच मो. इजहार सहित दर्जनों प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता हर्ष व्यक्त करने वाले में शामिल थे।
