- कई एजेंडों पर मिली स्वीकृति
- शहर के विकास कार्यों को गति देना हमारी पहली प्राथमिकता : नगरपंचायत प्रशासन
मधुबनी / जयनगर :
जयनगर नगरपंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो को गति देने के लिए कई एजेंडों को सर्वसम्मति से सशक्त स्थायी समिति की बैठक स्वीकृति प्रदान की गई। नगरपंचायत कार्यलय के सभा कक्ष में सशक्त स्थायी समिती की बैठक मुख्यपार्षद कैलाश पासवान के अध्यक्षता आयोजित की गई। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गत बैठक की सम्पुष्टि प्रदान करते हुए नगर पंचायत जयनगर क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड 07 में कमला रोड में मुत्रालय निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग चार लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 10 में अनिल सिंह के घर से राम कुमार सिंह के घर तक पी.सी.सी. सड़क एवं नाला निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग तेरह लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
वार्ड 6 में साईफन का चौडीकरण कर स्लैब ढ़लाई आंसिक भाग एक निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग पन्द्रह लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 06 के क साईफन का चौड़ीकरण कर स्लैब ढ़लाई आंसिक भाग तीन निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग चौदह लाख पचास हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 13 में बोरिंग सुरक्षा चहार दिवारी निर्माण कार्य एवं बोरिंग चेम्बर निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग तीन लाख) रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
वार्ड 12/13 में मुन्ना महरा के घर से इन्द्रदेव पासवान के घर तक पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य विभागीय रुप से करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने एवं लगभग नौ लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। सेसपुल टैंकर खरीद करने तथा उसमें होने वाली व्यय कर राशि लगभग अठाईस लाख रुपये की घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। एलईडी डिस्प्ले सिस्टम लगाने तथा उसमें होने वाली व्यय कर राशि लगभग सताईस लाख रुपये) की घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना।
व्हील स्किड स्टीयर लोडर लगाने तथा उसमें होने वाली व्यय कर राशि लगभग तीस लाख रुपये की घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 12 हृदय नारायण चौधरी के जमीन से योगेन्द्र सिंह के आवास तक आर.सी. सी. नाला करीब 200 फीट लगभग छः लाख पचास हजार रुपये की लागत से विभागीय रुप से करने पर विचार करना।
महादेव पासवान के आवास से सुरेन्द्र पासवान के आवास तक आर. सी. सी. नाला, क्रोशड्रेन एवं एप्रोच पथ का निर्माण विभागीय रुप से करने एवं उसमे होने वाली राशि लगभग नौ लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 06 डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के घर से ओंकार दुखी साह के घर तक पी.सी.सी. सड़क एवं नाला का निर्माण करने एवं उसमें होने वाले राशि लगभग ग्यारह लाख रुपये पर स्वीकृति प्रदान करने पर विचार करना। वार्ड 10 रमेश ठाकुर के घर से धनिक लाल राय के घर तक पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य करने एवं उसमें होने वाली व्यय की राशि लग पाँच लाख रुपये करने पर विचार करना।
वार्ड 10 रमेश ठाकुर के घर से धनिक लाल राय के घर तक आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य करने एवं उसमें होने वाली व्यय की राशि लगभग पाँच लाख रुपये करने पर विचार करना। समेत अन्यान्य कई के विकास कार्यों हेतु एजोन्डो पर विचार विर्मश किया गया। मुख्य पार्षद कैलाश पासवान और ईओ कुमारी हिमानी ने कहा की नगरपंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गये है और विकास कार्य निरंतर जारी है। शहर के विकास स्वच्छ सुंदर बनाने को लेकर नगरपंचायत प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी और कर्त्तव्य भी है शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सभी से सहयोग की अपील की गई है।
मौके पर नगरपंचायत सशक्त स्थायी बैठक में मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी, उप मुख्य पार्षद माला देवी देवी, वार्ड पार्षद शिविजी पासवान, हनुमान मोर, रीना गुप्ता व प्रधान लिपिक मोहन कुमार उपस्थित थे।

