खबर दस्तक
मधुबनी / बिस्फी :
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता भगौती गांव निवासी 58 वर्षीय शत्रुध्न प्रसाद यादव का असामयिक निधन सोमवार को हो गया। वे कई महीनों से हृदयाघात बीमारी से पीड़ित थे। वे अपने पीछे चार पुत्र समेत हरा भरा परिवार छोड़ कर गए है। उनके निधन से जनप्रतिनिधियों समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना प्रकट करते हुए सासंद डॉ० फैयाज अहमद, युवा राजद प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद, सासंद प्रतिनिधि सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव ने कहा है कि शत्रुध्न प्रसाद यादव राजद के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके मृत्यु से राजद परिवार काफी मर्माहत एवं दुःखी है। उनके चले जाने से समाजवादी आंदोलन को काफी धक्का लगा है। शोक प्रकट करने वालों में ही राजा के प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव, अजीत नाथ यादव, विजय चंद्र घोष, पूर्व प्रमुख अब्दुस सलाम, पूर्व मुखिया नवल यादव, पूर्व उप प्रमुख भोला यादव, पूर्व जिला पार्षद कमरुल होदा तमन्ना, गणेश पंडित मो० गालिब, जितेंद्र प्रसाद, महताब आलम, मो० आले इत्यादि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
