- एक बच्चे मिला, दुसरे की खोज जारी
खबर दस्तक
भागलपुर :
भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंण्ड के मसदी पंचायत के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के दौरान दो बच्चे डुबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण एवं मुखिया प्रतिनिधि सुभाष कुमार को मिलने पर घटना की जानकारी सीओ रवि कुमार, विडिओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार को मिलने पर घटना स्थल पर दलबल के साथ घटना स्थल पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं विडिओ संजीव कुमार पहुंचकर एसडीआरटीम एवं नाव की व्यवस्था करके नाविक शंकर कुमार ने एक डुबे बच्चे को खोज लिया। वहीं दुसरे बच्चे की खोजबीन की जा रही है।
घटना को लेकर परिजन ने बताया कि गंगा स्नान करने दोनों बच्चे गंगा घाट मसदी गये थे। तभी गंगा में धंसना गिरने से दोनों बच्चे डुब गए। पहला बच्चा वार्ड चार का रहनेवाला राकेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार था जबकि दूसरा वार्ड एक निवासी रोहन कुमार का 14 वर्षीय बच्चा विशाल कुमार उर्फ पियूष कुमार बताया जा है। एक बच्चे अंकेश को खोज कर पोस्मार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जबकि दुसरे बच्चे विशाल कुमार उर्फ पियूष कुमार की खोजबीन जारी है।
घटना की जानकारी जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार को मिलने पर उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर दुख प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया। इस घटना से पुरे परिवार का ऱो-रो कर बुरा हाल देखा गया।