खबर दस्तक
भागलपुर :
भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैया गांव में हुई हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अकबरनगर थाना को सूचना मिली कि ग्राम खेरौया में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो रहा है। जिसमें एक पक्ष द्वारा गोलीबारी भी की गई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर विधि-व्यवस्था के पुलिस उपाधीक्षक तथा अकबरनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम को त्वरित कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया और छानबीन के दौरान अभियुक्त पुरुषोत्तम सिंह के घर पर छापेमारी की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को एक लोडेड देसी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके पश्चात पुलिस ने पुरुषोत्तम सिंह, सत्यम कुमार (जो कि पुरुषोत्तम सिंह का पुत्र है) एवं शिवम कुमार को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अकबरनगर पुलिस ने थाना कांड संख्या 67/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा गाली-गलौज और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर भी अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इस झड़प में एक अन्य व्यक्ति, चंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
बरामद वस्तुओं में एक देसी कट्टा और कुल 05 जिंदा कारतूस शामिल हैं। जो अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि करते हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ग्राम खेड़िया, थाना अकबरनगर, जिला भागलपुर के निवासी हैं छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) श्री चंद्रभूषण ने किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रोहित तिवारी, सहायक थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एवं थाना बल के अन्य अधिकारी – रोहित कुमार, रमाशंकर कुमार, और प्रेम कुमार शामिल रहे पुलिस द्वारा की गई त्वरित और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर करारा प्रहार हुआ है पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।