खबर दस्तक
कैमूर :
सब्जी बेचने आए एक किसान के साथ मारपीट की गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ शहर के बताई जाती है। भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर सब्जी बेचने आये एक किसान दुमदुम गांव निवासी धनराज राम का 35 वर्षीय बेटा सुनील राम की बदमाशों ने बुरी तरह से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर लोगों द्वारा घायल हुए किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर किस का इलाज किया जा रहा है।